Siddharthnagar News: जिला कारागार में ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, बंदी भाइयों को दिया सद्भाव का संदेश
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश जनपद सिद्धार्थनागर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर में राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
ब्रह्मकुमारी बहनों ने भाई-बहन के पवित्र स्नेह, आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं मानवता का संदेश देते हुए बंदियों को सकारात्मक सोच अपनाने और बुराइयों का त्याग कर अच्छे संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

राखी बंधवाने के दौरान बंदी भाइयों ने भावुक होकर बहनों के प्रति आभार जताया। वहीं, जिला कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आत्मीय पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के माध्यम से कारागार परिसर में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ बंदियों में सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। रक्षाबंधन का यह आयोजन प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना से सराबोर रहा।
रिपोर्ट- जाकिर खान

