BCCI AGM में अंडमान-निकोबार की एंट्री पर बड़ा फैसला, मिल सकती है एसोसिएट सदस्यता

Sports News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को क्रिकेट के मुख्यधारा ढांचे से जोड़ने पर बड़ा फैसला हो सकता है।

18 सितंबर 2026 को मुंबई स्थित BCCI कार्यालय में होने वाली बैठक के एजेंडे में अंडमान-निकोबार को बोर्ड की एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।

BCCI ने सभी सदस्य संघों को नोटिस भेजकर इस प्रस्ताव पर उनकी राय मांगी है।

अंडमान-निकोबार को मिलेगी आधिकारिक क्रिकेट टीम?

देश के कई केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें BCCI के घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेती हैं, लेकिन अंडमान-निकोबार की अभी तक BCCI से मान्यता प्राप्त आधिकारिक टीम नहीं है।

स्थानीय क्रिकेट एसोसिएशन फिलहाल क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का संचालन करती है।

Andaman Nicobar Cricket

यदि AGM में प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो अंडमान-निकोबार के क्रिकेट ढांचे को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।

रणजी समेत बड़े टूर्नामेंट में खेलने का रास्ता खुलेगा

एसोसिएट सदस्यता मिलने के बाद भविष्य में अंडमान-निकोबार की टीम को BCCI के घरेलू क्रिकेट ढांचे में शामिल करने का रास्ता साफ हो सकता है।

इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।

इसके साथ ही द्वीप समूह में क्रिकेट अकादमी, कोचिंग सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिल सकता है।

AGM में IPL गवर्निंग काउंसिल पर भी फैसला

BCCI की AGM में अंडमान-निकोबार के प्रस्ताव के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। ICC में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारी के नामांकन पर फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा IPL गवर्निंग काउंसिल के लिए जनरल बॉडी की ओर से दो प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।

वहीं, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) के एक प्रतिनिधि को IPL गवर्निंग काउंसिल में शामिल किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

Also Read: Duleep Trophy: कौन हैं आबिद मुश्ताक? 9 विकेट लेकर वेस्ट जोन की तोड़ी कमर, नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में

Get real time updates directly on you device, subscribe now.