लखनऊ पहुंचे BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Lucknow News: लखनऊ में भाजपा के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए जुटे।

अमरपाल मौर्य के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन में उत्साह बढ़ा है। इस दौरान समर्थकों में अपने नेता के साथ मिलने और उन्हें बधाई देने को लेकर खासा जोश दिखाई दिया।

पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मान

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत समेत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने अमरपाल मौर्य को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनके नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का लगातार पहुंचना जारी रहा।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अमरपाल मौर्य को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी नजर आई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रथम आगमन को लेकर उत्साह जताया। कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: गोरखपुर के गांव में कल पहुंचेंगे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, युवाओं से करेंगे संवाद 

रिपोर्ट : संतोष सिंह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.