खेलो इंडिया डायलॉग में पीएम मोदी ने युवाओं से किया संवाद, बोले- 2036 ओलंपिक के लिए 5 से 15 साल की प्रतिभाओं की होगी खोज

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत देश भर के युवा एथलीटों, मुख्यमंत्रियों और खेल से जुड़े लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 29 अगस्त को आने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच 100 साल पुराने खेल संबंधों का जिक्र किया।

2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट हंट और न्यू स्पोर्ट्स पर फोकस

पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए अपने भाषण का हवाला देते हुए भारत के स्पॉट्स विजन को सामने रखा। उन्होंने कहा, 2036 के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए देश में 5 से 15 साल की उम्र की प्रतिभाओं को तलाशने के लिए एक बड़ा टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा। इसमें बच्चों की रुचि और फिटनेस के आधार पर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीएम ने चिंता जताई कि भारत ओलंपिक के कई खेलों में हिस्सा ही नहीं लेता (जैसे 2012 में सिर्फ 13 खेलों में भाग लिया था)। उन्होंने भारत के भूगोल और डेमोग्राफी का हवाला देते हुए वॉटर स्पोर्ट्स, विंटर स्पोर्ट्स, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग जैसे खेलों को बढ़ावा देने की बात कही।

स्क्रीन से ज्यादा प्लेग्राउंड और प्लेस्टेशन से ज्यादा स्पोर्ट्स की अहमियत

प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेल और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो खेले वो खिले-खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व का विकास करता है और नशे की लत जैसी चुनौतियों से दूर रखता है। उन्होंने पैरा-एथलीटों जैसे शीतल देवी, अवनी लेखरा, सुमित अंतिल और नितेश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनसे पूरा देश प्रेरणा लेता है। पीएम ने जोर देकर कहा कि आज के समय में स्क्रीन से ज्यादा प्लेग्राउंड और प्लेस्टेशन से ज्यादा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जरूरत है।

Also Read: आगरा में BJP विधायक के भाई समेत 6 पर FIR, नौकरी के नाम पर 16 लाख ठगी का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.