KBC 18: ‘शादी की तारीख मत भूलना, वरना जूता-बेलन सब चलेगा’, अमिताभ बच्चन की मजेदार सलाह
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
दरअसल, बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन को पता चला कि एक कंटेस्टेंट को अपनी शादी और पहली मुलाकात की तारीख याद है।
इस पर बिग बी ने वहां मौजूद पतियों को सलाह देते हुए कहा कि शादी की तारीख कभी नहीं भूलनी चाहिए।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर पति शादी की तारीख भूल जाए तो “जूता, चप्पल, बेलन सब चल पड़ेगा।” अमिताभ की यह बात सुनकर कंटेस्टेंट और दर्शक हंस पड़े।

इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।
उन्होंने बताया कि शूटिंग की वजह से अगर घर पहुंचने में देरी होने वाली हो तो वह पहले ही परिवार को इसकी जानकारी दे देते हैं।
इससे घर पहुंचने के बाद उन्हें ज्यादा सवालों का सामना नहीं करना पड़ता।
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रसारण 10 अगस्त से शुरू हुआ है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।
बिग बी हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स के साथ अपने मजाकिया अंदाज से माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं।
Also Read: ‘सर, बिस्किट ले सकता हूं…’, CM फडणवीस के सामने समय रैना ने मुंबई साइबर सेल पर ली चुटकी
Get real time updates directly on you device, subscribe now.