बिजली बिल पर UP वालों को बड़ी राहत, सितंबर में 7.93% कम होगा बिल, जानें वजह

Uttar Pradesh Electricity: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने में बिजली बिल पहले के मुकाबले कम आएगा। पावर कॉरपोरेशन ने ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) में 7.93 फीसदी की कमी का आदेश जारी कर दिया है।

इस फैसले से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को कुल मिलाकर करीब 604 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान है। यानी सितंबर के बिल में उपभोक्ताओं को पिछले महीनों की तुलना में सीधा फायदा मिलेगा।

जुलाई-अगस्त के बाद सितंबर में और बड़ी राहत

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के मुताबिक, सितंबर के लिए FPPAS में 7.93 प्रतिशत की कमी का आदेश जारी हो चुका है। इससे पहले जुलाई में उपभोक्ताओं को 4.43 फीसदी और अगस्त में 2.92 फीसदी की कमी का लाभ मिला था।

अब सितंबर में यह राहत बढ़कर 7.93 फीसदी हो गई है। इसका असर उपभोक्ताओं के बिजली बिल में दिखाई देगा।

वास्तविक बिजली खरीद लागत के आधार पर हो गणना

विद्युत नियामक आयोग ने FPPAS की गणना को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत समायोजन संबंधित अवधि की वास्तविक विद्युत खरीद लागत और अनुमन्य ट्रांसमिशन शुल्क के आधार पर ही किया जाना चाहिए।

उपभोक्ता परिषद का कहना है कि निर्धारित नियमों के अनुसार गणना होने से बिजली उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत का लाभ मिल सकेगा। सितंबर में लागू होने वाली 7.93 फीसदी की कमी इसी व्यवस्था के तहत दी जा रही है।

Also Read: शादी से इनकार पर दी धमकी- ‘श्रेया धरती पर रहेगी’ तो मेरी बहू बनकर, हत्या केस में पिता गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.