UP में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, लखनऊ में 3 नए मरीज मिले, SGPGI में कोरोना-फ्लू के 16 केस

Swine flu in UP: प्रदेश में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) का संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है। तीन नए मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीज लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती हैं, जबकि तीसरे मरीज का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा है।

लखनऊ के इंदिरानगर और आदिलनगर के रहने वाले मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। निरालानगर के एक निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सांस लेने में परेशानी के बाद दो मरीजों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, दोनों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। वहीं लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज की हालत में भी सुधार बताया गया है।

CMO ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने लोगों से लक्षण दिखने पर सतर्क रहने की अपील की है। सीएमओ ने कहा कि बुखार, जुकाम, खांसी या अन्य लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से सलाह लें और जरूरत पड़ने पर जांच कराएं।

किसी भी आपात स्थिति में CMO Helpline Number 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खुद से दवा लेने और अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराने से बचने की सलाह दी है।

SGPGI में कोरोना और Swine flu के 16 मरीज

उधर Lucknow के SGPGI में पिछले 15 दिनों में कोरोना और स्वाइन फ्लू के कुल 16 मरीज मिले हैं। इनमें आठ कोरोना और आठ स्वाइन फ्लू के मरीज बताए गए हैं। संस्थान ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी है।

SGPGI के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रूंगमेई एसके मारक के मुताबिक, इनमें कई मरीजों में ऑपरेशन से पहले हुई जांच के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि कुछ की लक्षणों के आधार पर जांच की गई थी। संस्थान के अनुसार सभी मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

लोगों से मास्क (Mask) पहनने, हाथ साफ रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की गई है। Swine flu और Corona लक्षण आने पर खुद को दूसरों से अलग रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, SGPGI के सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने स्वाइन फ्लू के नए मरीज भर्ती होने से इनकार किया है और बताया कि कोरोना का एक मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुका है।

Also Read: UP में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, लखनऊ में 50 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.