2027 की तैयारी में जुटी BJP, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का 5 सितंबर से दो दिन का लखनऊ दौरा

Vinod Tawde UP Visit : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 5 सितंबर से दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस बार तावड़े के दौरे की खास बात यह है कि पार्टी ने उनके स्वागत में किसी तरह के शक्ति प्रदर्शन से बचने की हिदायत दी है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि सड़कों पर भीड़ न जुटाएं और जगह-जगह बड़े बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाने से भी परहेज करें।

स्वागत से ज्यादा संगठन मजबूत करने पर जोर

बीजेपी की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि तावड़े के स्वागत के नाम पर सड़क पर शक्ति प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। पार्टी का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से ट्रैफिक प्रभावित होता है और आम लोगों को परेशानी होती है।

तावड़े के दो दिवसीय दौरे में स्वागत की चकाचौंध के बजाय संगठन की जमीनी स्थिति पर चर्चा होगी। वह प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा की जाएगी।

बूथ से लेकर चुनावी रणनीति तक होगी समीक्षा

बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। पार्टी यह भी देखेगी कि जमीनी स्तर पर संगठन कहां मजबूत है और किन क्षेत्रों में अभी सुधार की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी अभी से संगठन की कमियों को दूर करने और बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

2027 के लिए तैयार होगा संगठन का रोडमैप

विनोद तावड़े के दौरे को इसी चुनावी तैयारी की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी का जोर इस बार दिखावे या बड़े शक्ति प्रदर्शन के बजाय मजबूत जमीनी नेटवर्क तैयार करने पर है। माना जा रहा है कि लखनऊ में होने वाली बैठकों के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.