IND vs PAK: ICC का बड़ा प्लान! ट्राई-सीरीज में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान

Sports News: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) दोनों टीमों के बीच ICC और ACC टूर्नामेंट से बाहर भी मुकाबले कराने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

इसके लिए ट्राई-सीरीज या चार देशों की व्हाइट-बॉल सीरीज का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रस्ताव 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाली फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) बैठक में रखा जा सकता है। बैठक में टेस्ट खेलने वाले 12 देशों और 8 एसोसिएट देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक कारणों से लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। ऐसे में न्यूट्रल वेन्यू पर मल्टी-नेशन टूर्नामेंट को दोनों टीमों के बीच मुकाबले का विकल्प माना जा रहा है।

2012-13 के बाद नहीं हुई द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। इसके बाद दोनों टीमें सिर्फ ICC और ACC के टूर्नामेंट में आमने-सामने आती रही हैं।

अगर ट्राई-सीरीज या चार देशों की सीरीज का प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो भारत-पाकिस्तान मुकाबले नियमित रूप से देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स में यूएई, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को संभावित आयोजन स्थलों में शामिल बताया गया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

Also Read: ‘इन तीन खिलाड़ियों को बख्श दो’, पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव पर बोले शोएब अख्तर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.