Siddharthanagar News: पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Siddharthanagar News: पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर सोमवार को सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
नेता तेज प्रताप सिंह की अगुवाई में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पंचायत चुनाव में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पंचायत चुनाव को लेकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।
जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने एडीएम सिद्धार्थनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पंचायत चुनाव समय पर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने प्रशासन और सरकार से चुनाव प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने की मांग की।
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
धरना-प्रदर्शन में अशोक कुमार, सत्य प्रकाश, मोनू यादव, अब्दुल सलाम, कृष्ण कुमार, योगेंद्र चौरसिया, गुलाब सिंह, दशरथ गुप्ता, अन्नू सिंह और रमेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

