सत्य निकेतन हादसे में मकान मालिक समेत पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार, कोर्ट ने MCD और DU से मांगा जवाब

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan) में पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद अब मकान मालिक हरिराम बंसल, उनकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद मालिक फरार था, जिसे राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा गया।

जांच में बिल्डिंग में चल रहे मरम्मत कार्य और बेसमेंट में पानी जमा होने समेत कई पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार तीनों लोगों की भूमिका और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड

हादसे के बाद MCD की भूमिका पर भी सवाल उठे। नगर निगम ने साउथ जोन के 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं।

MCD ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कराने के साथ दिल्ली की दूसरी असुरक्षित इमारतों की जांच और स्ट्रक्चरल ऑडिट (Structural Audit) की कार्रवाई भी शुरू की है।

कोर्ट ने MCD और DU से मांगा जवाब

सत्य निकेतन हादसे (Satya Niketan Incident) का मामला Delhi High Court भी पहुंचा। सुनवाई के दौरान अदालत ने MCD और दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) की भूमिका को लेकर जवाब मांगा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को 10 दिन में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने यह भी पूछा कि बाहर से दिल्ली आने वाले छात्रों के लिए पर्याप्त हॉस्टल और आवास की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में निजी PG में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था है। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

Also Read: Satya Niketan Incident: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता भिवाड़ी से गिरफ्तार, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.