By-Election 2026: 4 राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

By-Election 2026: चुनाव आयोग (Election Commission) ने देश में खाली हुई 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

उपचुनाव की तारीख सामने आते ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक हलचल बढ़ने की उम्मीद है। पार्टियां उम्मीदवारों के चयन से लेकर स्थानीय मुद्दों और चुनावी रणनीति पर काम शुरू करेंगी।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु की मदुरांतकम (SC) और धारापुरम (SC), पुडुचेरी की थट्टनचावडी और पश्चिम बंगाल की रेजीनगर व नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव (By-Election 2026) होगा।

इसके साथ ही असम की नगांव लोकसभा सीट (Nagaon Lok Sabha Seat) पर भी वोट डाले जाएंगे।

इनमें मदुरांतकम सीट मारागाथम कुमारवेल, धारापुरम सीट पी. सत्यबामा, थट्टनचावडी सीट एन. रंगासामी, रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर और नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। नगांव लोकसभा सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई।

6 अक्टूबर को वोटिंग, 9 को आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके तीन दिन बाद 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

लोकसभा सीट होने की वजह से असम की नगांव सीट के उपचुनाव पर राजनीतिक दलों की खास नजर रहेगी। वहीं, विधानसभा सीटों के नतीजे संबंधित राज्यों के राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकते हैं।

Also Read: संजय सिंह का बड़ा आरोप, BJP की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.