ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और पुतिन की बैठक में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार पर मंथन
Sandesh Wahak Digital Desk: 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के आयोजन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में एक बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात गर्मजोशी से गले मिलने के साथ शुरू हुई, जो इस वर्ष उनकी दूसरी प्रत्यक्ष वार्ता है।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को महान तमिल दार्शनिक और कवि तिरुवल्लुवर द्वारा रचित प्रसिद्ध ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसमें कृषि व कृषकों से संबंधित विचार समाहित हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। वार्ता के मुख्य बिंदु निम्न रहे।
औद्योगिक व आर्थिक सहयोग: रेलवे, सुरंग निर्माण, स्टील वैल्यू चेन के विकास और भारतीय कंपनियों की रूसी बाजारों तक पहुंच बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
ऊर्जा व असैन्य परमाणु क्षेत्र: असैन्य परमाणु ऊर्जा, फ्यूल साइकिल, महत्वपूर्ण खनिजों के खनन और उर्वरक क्षेत्र में रणनीतिक संयुक्त उपक्रमों को मजबूत करने पर सहमति बनी।
कुशल श्रम बल: रूस के औद्योगिक क्षेत्रों में भारतीय कुशल श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाने पर भी विमर्श हुआ।
Presented President Putin with a Russian translation of the Thirukkural, which carries the eternal wisdom of the great Thiruvalluvar across languages and borders. pic.twitter.com/rvk3rRDnvg
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
वैश्विक संघर्षों और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा
वार्ता के दौरान पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र में जारी सैन्य संघर्षों, समुद्री व्यापार के समक्ष चुनौतियों तथा भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर अपना स्पष्ट रुख दोहराते हुए कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद का स्थायी समाधान केवल संवाद और कूटनीति के मार्ग से ही संभव है। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद निरंतर मजबूत बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Also Read: रोहित शर्मा के टीवी शो के प्रोमो पर बवाल, शिखर धवन वाली कहानी पर फैंस ने घेरा

