राहुल गांधी के वेज-नॉनवेज पोस्ट पर बवाल, जानें BRICS डिनर के मेन्यू से क्या है कनेक्शन
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भारत में खाने को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने रविवार, 13 सितंबर को X पर छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर की। उन्होंने भारत में नॉन-वेज खाने की पसंद का जिक्र किया। उनकी पोस्ट को BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान परोसे गए शाकाहारी भोजन से जोड़कर देखा जा रहा है।
राहुल गांधी ने क्या लिखा
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “80 प्रतिशत इंडियन नॉन-वेजिटेरियन हैं और इंडियन नॉन-वेज खाना बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि उनकी बहन के बनाए छोले-भटूरे भी उतने ही स्वादिष्ट हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि यह खाना प्रियंका गांधी ने तैयार किया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
For the record: 80% of Indians are non-vegetarian.
Indian non-vegetarian food is delicious. As are my sister's chole bhature. pic.twitter.com/8f6ziKjLan
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2026
किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
BRICS के आधिकारिक गाला डिनर में नॉन-वेज डिश शामिल नहीं थी। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस BRICS देशों के नेताओं को परोसे गए भोजन के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। रिजिजू के मुताबिक, मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जिसमें स्वाद, पोषण और अलग-अलग राज्यों की परंपराओं की झलक थी।
BRICS डिनर में क्या परोसा गया
12 सितंबर के डिनर में खांडवी, पनीर लबाबदार, हिमाचली गुच्छी मशरूम, मिलेट पुलाव, चुकंदर का रायता और फ्रूट क्रीम विद जलेबी शामिल थे। भारत में आयोजित दो दिवसीय 18वां BRICS सम्मेलन रविवार को खत्म हुआ। इसमें 11 सदस्य देशों के नेता शामिल हुए।
Also Read: लखनऊ में नकली पान मसाला बनाने वाले 2 गिरफ्तार, किराये के मकान में चल रहा था कारखाना

