इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को होगी उम्र कैद? बलात्कार के 2 मामलों में आरोपी, 9 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी

Sports News: इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट क्लब एसेक्स के बल्लेबाज रॉबिन दास कानूनी मामले में फंस गए हैं। 24 वर्षीय दास पर रेप के दो मामलों में चार्ज लगाया गया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, उन्हें 23 जुलाई 2026 को दो मामलों में चार्ज किया गया था। अब उनकी अगली पेशी 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में होगी।

पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी

मेट पुलिस के अनुसार, दास को 27 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में 30 मार्च 2024 को एक महिला से रेप की रिपोर्ट के बाद हुई थी।

पुलिस ने बताया है कि महिला को विशेषज्ञ अधिकारियों की ओर से सहायता दी जा रही है।

दास को चार्ज लगाए जाने के बाद एसेक्स टीम से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 21 जुलाई 2026 को मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे कप में खेला था।

एसेक्स की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, उस मुकाबले में दास टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।

एसेक्स क्रिकेट क्लब ने कहा है कि वह इस मामले में ECB, PCA, क्रिकेट रेगुलेटर और खिलाड़ी के संपर्क में है।

Robin Das

क्लब ने यह भी कहा कि कानूनी कार्यवाही जारी होने के कारण वह मामले पर आगे टिप्पणी नहीं कर सकता।

इंग्लैंड के लिए नहीं खेला इंटरनेशनल मैच

रॉबिन दास का जन्म लेटनस्टोन, लंदन में हुआ है और वह ब्रिटिश-बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। एसेक्स के मुताबिक, उन्होंने 2020 में क्लब के लिए डेब्यू किया था और तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं।

2023 में आयरलैंड के खिलाफ एसेक्स के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू में उन्होंने 132 रन की पारी खेली थी।

दास बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डोमिनेटर्स के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

Also Read: सेना के दो जवानों ने बढ़ाया भारत का मान, सतनाम- सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.