दलित युवती ने लगाया जबरन दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप, मलिहाबाद पुलिस बेखबर
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक दलित युवती ने विशेष समुदाय के युवक पर ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2020-21 में जब वह 17 वर्ष की थी और 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब नगर पंचायत निवासी शहनवाज उसका पीछा कर परेशान करता था। 1 जनवरी 2021 को जब वह घर के बाहर टहल रही थी, तब आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर फोटो खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण का आरोप
पीड़िता ने मलिहाबाद थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सिंदूर भरने की घटना के बाद आरोपी शहनवाज ने फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और जातिसूचक गालियां दीं। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उस पर जबरन इस्लामिक कलमा पढ़ने और हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया।
पीड़िता के परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपी के सहयोगियों सिराज और शाहरुख ने पीड़िता के घर पहुँचकर गाली-गलौज की और मौलाना बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने की बात कही। आरोपी पक्ष द्वारा धर्म परिवर्तन न करने पर परिजनों को गायब करने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने 22 सितंबर को ही मलिहाबाद कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई या मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे पीड़िता और उसका परिवार गहरे खौफ में जीने को मजबूर है।
रिपोर्ट- सुरेन्द्र कुमार
Also Read: Bareilly News: मृतक दरोगा की वर्दी वाली फोटो लगा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

