Maharajganj News: तेज रफ्तार XUV अनियंत्रित होकर मकान में घुसी, बाल-बाल बचे कार सवार
Maharajganj News: सिद्धार्थनगर की ओर से आनंदनगर (महराजगंज) जा रही तेज रफ्तार XUV 300 रविवार को तेज बारिश के बीच संतनगर चौराहे पर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, मकान के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और टीन शेड भी टूट गया।
जानकारी के अनुसार, XUV 300 (UP55 AK 5662) सिद्धार्थनगर की ओर से आनंदनगर की तरफ आ रही थी।
इसी दौरान बारिश के बीच चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित डॉ. दिनेश यादव के मकान में जा घुसी और पलट गई।
हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कोटेदार छोटू यादव ने टीम के साथ संभाला मोर्चा
हादसे की जानकारी मिलते ही कोटेदार छोटू यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
तेज बारिश के बावजूद उन्होंने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की और उन्हें ढांढस बंधाया। उनकी टीम ने राहत कार्य में स्थानीय लोगों के साथ सहयोग किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर से मकान के बाहर खड़ी जर्सी गौड़ की हीरो पैशन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा मकान के बाहर लगा टीन शेड भी टूट गया।
चारों कार सवारों के सुरक्षित बचने से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद संतनगर चौराहे पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

