The Vvaan की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन कलेक्शन में आया बड़ा उछाल
Bollywood News: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म The Vvaan: Force of the Forest सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन बेहतर कमाई की है। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन पर सबकी नजर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, The Vvaan ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 8 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था।
शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और दूसरे दिन इसने करीब 11.25 करोड़ रुपये नेट कमाए।
दो दिनों का भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 19.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में करीब 22.90 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 25.15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
130 करोड़ के बजट पर नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक The Vvaan का बजट करीब 130 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने और मुनाफे की स्थिति में पहुंचने के लिए आने वाले दिनों में कमाई की रफ्तार बढ़ानी होगी।
शनिवार को कलेक्शन में इजाफा हुआ है, लेकिन असली तस्वीर रविवार और फिर वीकडेज के प्रदर्शन से साफ होगी।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है, जबकि निर्माण एकता कपूर समेत अन्य निर्माताओं ने किया है।
करीब 2 घंटे 45 मिनट लंबी इस फिल्म के लिए अब सबसे अहम चुनौती वीकडेज में दर्शकों को सिनेमाघरों तक बनाए रखना होगी।

