दिल्ली में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग

Delhi News: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश साहिब सिंह पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से घटना को लेकर सवाल उठाए गए हैं।  

बताया गया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर कुछ लोग मौके पर जमा थे और मंत्री से लगातार सवाल कर रहे थे। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के साथ भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। आरोप है कि इसी बीच प्रवेश साहिब सिंह ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक और वहां मौजूद लोगों को नियंत्रित किया।  

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर किया

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक सड़क की गुणवत्ता को लेकर वीडियो बना रहा था और इसी दौरान उसके साथ यह व्यवहार किया गया। भारद्वाज ने प्रवेश साहिब सिंह की आलोचना करते हुए सुरक्षा हटाकर युवक के सामने आने की चुनौती भी दी।  

केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखा, “मंत्री को गिरफ्तार करो। मैं कल यहां जाऊंगा।” फिलहाल सामने आई जानकारी में पुलिस की ओर से इस मामले में किसी एफआईआर या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।  

Also Read: Lucknow News: IVF से आगे बढ़ी फर्टिलिटी चिकित्सा, AI और रोबोटिक सर्जरी से इलाज में नए विकल्प 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.