बिल गेट्स की सख्त चेतावनी, AI से अरबों लोगों की जान को खतरा, कानून बनाने की उठाई मांग

Bill Gates AI Warning: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच सरकारों से सख्त सुरक्षा नियम बनाने की मांग की है। NBC News को दिए इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि एडवांस्ड AI सिस्टम के डेवलपमेंट, टेस्टिंग और निगरानी में सरकार की सीधी भूमिका होनी चाहिए।

गेट्स से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका को AI को नियंत्रित करने वाले कानून की जरूरत है, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया। उनका कहना है कि बेहद शक्तिशाली AI मॉडल विकसित करने वाली कंपनियों के लिए सेफगार्ड्स और मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य किए जाने चाहिए। उनके मुताबिक, सरकारी निगरानी से कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन इससे तकनीकी विकास रुकना जरूरी नहीं है।

गलत हाथों में AI को लेकर बड़ी चिंता

बिल गेट्स (Bill Gates) ने कहा कि AI के जोखिम सिर्फ गलत जानकारी, तकनीकी गलतियों या नौकरियों पर असर तक सीमित नहीं हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि बुरे इरादे वाले लोग या संगठन बेहद शक्तिशाली AI सिस्टम का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते हैं।

उन्होंने सबसे खराब संभावित स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि AI से जुड़ी किसी भयावह घटना में एक अरब लोगों तक की मौत हो सकती है। हालांकि, यह आंकड़ा उन्होंने भविष्यवाणी के तौर पर नहीं, बल्कि worst-case scenario के उदाहरण के रूप में रखा।

AI Regulation को लेकर टेक इंडस्ट्री में भी अलग-अलग राय हैं। Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने फ्रंटियर AI कंपनियों के लिए नियमों का समर्थन किया है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने जोखिम आकलन और सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों की वकालत की है, जबकि Meta के CEO मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का जोर कंपनियों की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर बताया जाता है।

अमेरिकी राज्यों में भी शुरू हुई पहल

फेडरल स्तर पर बहस के बीच कैलिफोर्निया ने AI सुरक्षा नीतियों पर सुझाव देने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई है। मैरीलैंड और न्यूयॉर्क ने भी AI Regulation को लेकर कदम उठाए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ (Brad Smith) ने भी कहा है कि AI कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा सुरक्षा की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

Also Read: जॉर्जिया मेलोनी सरकार का बड़ा फैसला, इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर लगेगा प्रतिबंध

Get real time updates directly on you device, subscribe now.