Asian Games 2026: बिना मैच खेले ही पाकिस्तान को मिला सेमीफाइनल का टिकट

Sports News: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया।

पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले मुकाबले में टॉस तक नहीं हो सका। लगातार बारिश और मैदान पर पानी जमा होने के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।

मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। एशियन गेम्स के नॉकआउट मुकाबलों के नियमों के मुताबिक, बारिश या किसी अन्य कारण से मैच नहीं होने की स्थिति में बेहतर ICC रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में भेजा जाता है।

पाकिस्तान की ICC रैंकिंग हॉन्ग कॉन्ग से बेहतर होने के कारण उसे इसका फायदा मिला। इस तरह पाकिस्तानी टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

छाते लेकर मैदान पर खड़े रहे खिलाड़ी

मुकाबला शुरू कराने के लिए काफी देर तक इंतजार किया गया, लेकिन बारिश नहीं रुकी। आउटफील्ड में पानी भरने के कारण अधिकारियों के पास मैच रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी छाते लेकर मैदान पर नजर आए।

मैच रद्द होने की घोषणा के बाद पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय दिया।

1 अक्टूबर को सेमीफाइनल

पाकिस्तान अब 1 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। हालांकि, बारिश के कारण टूर्नामेंट के आगे के मुकाबलों पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

Also Read: IND vs WI 1st ODI: कोहली की दहाड़ से कांपे गेंदबाज, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.