ITBP में हेड कॉन्स्टेबल भर्ती का ऐलान, 81 हजार तक होगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

ITBP Head Constable Recruitment 2026: इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट और 3 साल का प्रैक्टिकल अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। उम्र 18 से 25 वर्ष तय है। आयु की गणना 27 अक्टूबर 2026 से होगी। SC, ST और OBC वर्ग को नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में PET, PST, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और DME/RME मेडिकल परीक्षा शामिल है।

इतनी है आवेदन फीस

UR, OBC और EWS अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। SC, ST और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

आवेदन के लिए ITBP के भर्ती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करना होगा। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल भर्ती का फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। शुल्क लागू होने पर जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

Also Read: RRB टेक्निशियन भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें चेक, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.