ठाकरे बंधुओं का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा, जानें वजह

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के खिलाफ 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा निकालने का ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। मार्च दक्षिण मुंबई के भायखला से शुरू होकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के सामने स्थित BMC मुख्यालय तक जाएगा। 

राज ठाकरे ने EVM और आयोग पर उठाए सवाल

राज ठाकरे ने कहा कि वह कई सालों से EVM और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से 4 अक्टूबर के मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सत्तारूढ़ दलों को भी इसमें शामिल होने का न्योता देने की बात कही।

राज ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को भी समर्थन दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में आंदोलन का ऐलान किया था। मुंबई पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की।  

14 आपत्तियों वाली रिपोर्ट के बाद विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी ने आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की।  

हालांकि, चुनाव आयोग ने इन मतभेदों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।  

Also Read: CEC ज्ञानेश कुमार के घर ‘वोट चोर’ लिखना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार, कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.