Asian Games में भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल, 1 अक्टूबर को होगी फाइनल की जंग

Sports News: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

यह मैच 1 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगा।

बारिश के कारण श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल

वहीं, बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द हो गया।

बेहतर सीडिंग के आधार पर बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा। अब पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे।

डिफेंडिंग चैंपियन है भारत

भारतीय टीम एशियन गेम्स में क्रिकेट की डिफेंडिंग चैंपियन है। हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था।

Shreyas Iyer

बारिश से प्रभावित फाइनल में अफगानिस्तान के 112/5 के स्कोर के बाद मैच आगे नहीं हो सका और बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था।

भारत की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका की कप्तानी सहान अराचिग्गे के पास है।

Also Read: करीब दो दशक की दोस्ती, विराट कोहली पर रोहित शर्मा ने खोले दिल के राज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.