आगरा में ऑटो के अंदर दरिंदगी, विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू, गला काटकर सड़क पर फेंका

Agra Etmaddaula Rape Case: आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मेला देखकर घर लौट रही एक 40 वर्षीय विवाहिता को परिचित ऑटो चालक ने घर छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया। ऑटो में उसका साथी पहले से मौजूद था। सुनसान रास्ते पर ले जाकर दोनों ने महिला के साथ रेप किया। विरोध करने और शोर मचाने पर उसका गला धारदार हथियार से काट दिया। महिला को मरा हुआ समझकर आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

घटना 10 अगस्त की बताई गई है। महिला के मुताबिक, वह बल्केश्वर में मेला देखकर घर लौट रही थी। वाटरवर्क्स चौराहे पर उसे टेढ़ी बगिया निवासी परिचित ऑटो चालक कृष्णा पुत्र सालिगराम मिला। कृष्णा ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में टेढ़ी बगिया के जगदंबा रोड निवासी एक युवक पहले से बैठा था।

सुनसान रास्ते पर ले जाकर की दरिंदगी

महिला के अनुसार, भाटिया पेट्रोल पंप के पास चालक ने ऑटो को फाउंड्री नगर के पीछे श्मशान घाट की तरफ मोड़ दिया। पूछने पर उसने जल्दी घर पहुंचाने के लिए इस रास्ते से जाने की बात कही। कुछ दूर सुनसान स्थान पर ऑटो रोकने के बाद दोनों ने महिला को काबू कर लिया और चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया।

महिला ने विरोध किया और चीखने लगी तो आरोपियों ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। इसी दौरान पुलिस सायरन की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दोनों उसे मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंककर भाग गए।

कुछ देर बाद पुलिस को महिला घायल हालत में मिली। उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई और गंभीर हालत में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) में भर्ती कराया गया।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई में लगा समय

महिला के मुताबिक, करीब चार दिन बाद होश आने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 16 अगस्त को उसने ट्रांस यमुना थाने में शिकायत की, लेकिन घटनास्थल एत्माद्दौला क्षेत्र का बताकर उसे संबंधित थाने भेज दिया गया। इसके बाद वह कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों और थानों के चक्कर लगाती रही।

करीब सात सप्ताह बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मामले में FIR दर्ज की गई। महिला ने आरोपियों के परिजनों पर समझौते के लिए दबाव बनाने, धमकी देने और रुपये का लालच देने की बात भी कही है। पुलिस मामले (Agra Etmaddaula Rape Case) की जांच कर रही है।

Also Read: लखनऊ में 10 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, पहले भी करता था पीछा और अश्लील हरकतें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.