IND vs WI: आकिब नबी का सपना हुआ पूरा, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू का मिला मौका
Sports News: जम्मू-कश्मीर से निकलकर टीम इंडिया तक पहुंचे तेज गेंदबाज आकिब नबी ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को अपने इंटरनेशनल करियर का नया अध्याय शुरू किया।
गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया।
आकिब नबी को पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी।
इससे पहले वह श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में भी चुने गए थे, लेकिन वहां उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला। दूसरे वनडे में केएल राहुल ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।
रणजी में 60 विकेट लेकर मचाया था धमाल
आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से खास पहचान बनाई। 2025 के दलीप ट्रॉफी में उन्होंने चार गेंदों पर चार विकेट लेकर इतिहास रचा था। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में नबी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 60 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन में टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और नबी टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
अब टीम इंडिया की वनडे कैप हासिल करना उनके करियर में एक और बड़ा पड़ाव है। जम्मू-कश्मीर के घरेलू क्रिकेट से भारतीय टीम तक पहुंचने वाली उनकी कहानी युवा क्रिकेटरों के लिए भी खास है।

