Drishyam 3 Starcast Fees: अजय देवगन की फीस सबसे ज्यादा, तब्बू-श्रिया सरन समेत बाकी सितारों को मिली कितनी रकम?
Bollywood News: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे।
2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में कहानी विजय और उसके परिवार के सामने खड़ी नई चुनौती के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी।
इसे ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चर्चा तेज है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं।
विजय सलगांवकर के किरदार के लिए उन्हें करीब 18 से 22 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
श्रिया सरन फिल्म में एक बार फिर विजय की पत्नी नंदिनी सलगांवकर के किरदार में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी फीस करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वहीं, अंजू सलगांवकर का रोल निभाने वाली इशिता दत्ता को कथित तौर पर 50 से 80 लाख रुपये मिले हैं।
तब्बू की फीस कितनी?
तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख के किरदार में अजय देवगन के सामने नजर आएंगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये फीस मिली है।
फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की भी अहम भूमिकाएं हैं। जयदीप राजवीर सिंह तोमर और प्रकाश राज इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में दिखाई देंगे।
दोनों की फीस को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं रजत कपूर की फीस 40 से 70 लाख रुपये के बीच होने की चर्चा है।
फीस के आंकड़ों की नहीं हुई पुष्टि
‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट की फीस को लेकर सामने आए ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।
फिल्म की टीम या कलाकारों की ओर से इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में वास्तविक फीस अलग हो सकती है।
‘दृश्यम’ का पहला पार्ट 2015 में और दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था। अब तीसरे पार्ट से कहानी को नए मोड़ पर ले जाने की तैयारी है।
फिल्म की असली कमाई और दर्शकों का रिस्पॉन्स रिलीज के बाद ही सामने आएगा।
Also Read: Koffee With Karan 9: करण जौहर ने किया आखिरी सीजन का ऐलान, पिता की बात याद कर हुए भावुक

