Bareilly News: आंवला कोतवाली परामर्श केंद्र बिखराव की कगार पर पहुंचे तीन परिवारों का कराया पुनर्मिलन

Bareilly News: कोतवाली आंवला परिसर में संचालित परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र ने महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक एकजुटता की दिशा में एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बुधवार को केंद्र के सलाहकारों द्वारा की गई प्रभावी काउंसिलिंग के जरिए आपसी मतभेदों के कारण टूट रहे तीन परिवारों को फिर से एक सूत्र में पिरोया गया। हालांकि, दो मामलों में सहमति न बन पाने के कारण उन्हें आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए प्रेषित कर दिया गया है।

परामर्श केंद्र के अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र अब तक कुल 188 टूटते परिवारों में सुलह कराकर एक नया कीर्तिमान रचने की ओर बढ़ रहा है। केंद्र का लक्ष्य आगामी दिसंबर माह तक 200 परिवारों के पुनर्मिलन की दोहरी शतकीय पारी पूरी करने का है।

इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में अधिवक्ता रमाकांत तिवारी, रामदीन सागर, योगेश माहेश्वरी, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, सीमा रजा, शोभना अग्रवाल के साथ-साथ महिला उप-निरीक्षक अंजू कुमारी, महिला मुख्य आरक्षी किरण मणि और रेनू केसरवानी का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: फडणवीस ने CJP को बताया ‘कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम’, बोले- BJP का विरोध कीजिए, भारत का नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.