Alliance Season 2: कुणाल खेमू के साथ फिर लौट रहा है शो, इस दिन से शुरू होगा नया सीजन

Entertainment News: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। पहले सीजन के खत्म होने के करीब दो महीने बाद ही मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।

प्राइम वीडियो ने 30 सितंबर को ‘अलायंस सीजन 2’ का पोस्टर जारी करते हुए इसकी स्ट्रीमिंग डेट भी बता दी है।

‘अलायंस सीजन 2’ की शुरुआत 14 जनवरी 2027 से होगी। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “सिस्टम अलर्ट: न्यू अलायंस लोडिंग।

बहुत सारा ड्रामा होने वाला है और अलायंस टूटने वाला है।” हालांकि पोस्ट में होस्ट का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन कुणाल खेमू की वापसी कंफर्म है।

कुणाल खेमू ही संभालेंगे होस्टिंग

पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।

प्रोडक्शन कंपनी बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया की ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर मृणालिनी जैन ने कुणाल की वापसी की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि पहले सीजन में कुणाल ने अपनी अलग पर्सनैलिटी और ह्यूमर से शो में एक खास रंग जोड़ा था।

अब दूसरे सीजन में गेम पहले से ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल होने वाला है और दर्शकों को कुणाल के साथ इस सफर पर ले जाने को लेकर टीम उत्साहित है।

मिनी माथुर बनी थीं पहले सीजन की विनर

‘अलायंस’ का पहला सीजन 6 अगस्त 2026 को खत्म हुआ था। इसमें मिनी माथुर, अली गोनी, कुशाल टंडन, डेजी शाह, रीवा किशन, रवि किशन और सोहेल खान समेत कई चर्चित सितारे नजर आए थे।

शो की ट्रॉफी मिनी माथुर ने अपने नाम की थी।

फिलहाल दूसरे सीजन की स्ट्रीमिंग डेट और कुणाल खेमू की वापसी के अलावा कंटेस्टेंट्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि ‘अलायंस 2’ में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे।

Also Read: Drishyam 3 Starcast Fees: अजय देवगन की फीस सबसे ज्यादा, तब्बू-श्रिया सरन समेत बाकी सितारों को मिली कितनी रकम?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.