Bareilly News: तमंचा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार
Bareilly News: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम निवडिया रोड स्थित गैस गोदाम के पास से एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक जितेंद्र सिंह और उनकी टीम गश्त व चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोर सिंह पुत्र नरेशपाल, निवासी ग्राम सिमरा हरिश्चंद्रपुर (थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस मिला, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मोर सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 342/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: ब्लू ड्रम मर्डर केस: मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 तारीखों में चली सुनवाई

