अफगानिस्तान में पाकिस्तानी विमानों का कहर, कुनार-हेलमंद में 9 की मौत, 3 घर तबाह
Pakistan Airstrike Afghanistan: अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तान की ओर से फिर हवाई हमले किए जाने की खबर है। अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। तीन घरों के तबाह होने की भी बात कही गई है।
कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक नागरिक घर को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 5 लोगों की मौत और 3 के घायल होने की बात सामने आई है। राहतकर्मियों ने मलबे से लोगों को निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में भी नागरिक घरों पर हवाई हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। अफगान पक्ष का कहना है कि दोनों जगहों पर आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया।
Afghanistan ने बताया आक्रामक कार्रवाई
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने कुनार के चोगाम और हेलमंद के सफर इलाके में बमबारी की। उन्होंने हमलों की निंदा करते हुए इसे आक्रामक कार्रवाई और अपराध बताया।
उन्होंने दावा किया कि यह अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन है। हालिया घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। Pakistan पहले भी अफगानिस्तान में अपने हवाई अभियानों को आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने की कार्रवाई के रूप में पेश करता रहा है, जबकि अफगान पक्ष नागरिकों को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाता रहा है।
Also Read: बिल गेट्स की सख्त चेतावनी, AI से अरबों लोगों की जान को खतरा, कानून बनाने की उठाई मांग

