Bollywood News: नुसरत भरूचा के साथ हुआ हादसा, चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर खबर है कि बाली में उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उन्हें चोट आई है और फिलहाल उनका इलाज बाली के एक अस्पताल में चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट की गंभीरता के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। इलाज के चलते एक्ट्रेस को बाली में कुछ और समय रुकना पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नुसरत काम के सिलसिले में बाली गई थीं। उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर वहां की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं।
हालांकि, हादसा कैसे हुआ और उन्हें किस तरह की चोट आई है, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में आएंगी नजर
नुसरत भरूचा इन दिनों टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कहानी में मजबूती और भावनात्मक गहराई लाने के लिए नुसरत को चुना गया है। उनका किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाएगा।
फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी नजर आएंगे। प्रोड्यूसर विक्की जैन अपने नए बैनर वीजे फ्रेम्स के तहत इस प्रोजेक्ट से बतौर निर्माता शुरुआत कर रहे हैं।
‘प्यार का पंचनामा’ से मिली पहचान
नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा।
साल 2010 में आई ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘प्यार का पंचनामा’ से उन्हें पहचान मिली।
इसके बाद वह ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छोरी’, ‘जनहित में जारी’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
उन्हें आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर ‘उफ ये सियापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था।
Also Read: KK Goswami: शादी तोड़ी-झेली बेइज्जती, 3 फीट के एक्टर का छलका दर्द

