मंदिर के कमरे में ले जाकर नाबालिग से रेप, आरोपी सफाई कर्मचारी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

Muzaffarnagar Temple Rape Case: मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंदिर परिसर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय सफाई कर्मचारी सतेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना 29 सितंबर को गौशाला रोड स्थित मंदिर परिसर में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पिता की शिकायत पर सतेंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351 के साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि एक किशोर किशोरी को मंदिर परिसर में लेकर गया था, जहां एक कमरे में सतेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

घटना के बाद किशोरी को धमकाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद सतेंद्र ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने घर या किसी अन्य व्यक्ति को इसकी जानकारी दी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस किशोर को भी हिरासत में लिया है, जिस पर घटना में उसकी मदद करने का आरोप है।

मामले की जांच शहर कोतवाली पुलिस कर रही है। पुलिस किशोरी के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

आरोपी के साथ मारपीट का भी मामला

घटना के बाद सतेंद्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, मंदिर परिसर में किशोरी के साथ सतेंद्र को पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारियां की हैं।

पुलिस अब दोनों घटनाक्रमों की अलग-अलग जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: आगरा में ऑटो के अंदर दरिंदगी, विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू, गला काटकर सड़क पर फेंका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.