Siddharthnagar News: गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर जिला जज ने सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Siddharthnagar News: गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जनपद न्यायालय, सिद्धार्थनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने की।

इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांधी जी के विचारों तथा उनके बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को विधिक सहायता एवं न्याय तक समान पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।

गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर जिला जज ने सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविन्द कुमार राय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पाण्डेय, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ, अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) बीरेन्द्र कुमार, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम कनिष्क कुमार सिंह, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय मनोज कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव कटियार, सिविल जज सीडि अरुण कुमार चतुर्थ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र नाथ सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सिविल जज (सीडि)/एफटीसी वकील, सिविल जज (जूडि) प्रियंवदा प्रियदर्शिनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ, अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या-2 शिवेन्द्र शर्मा, अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या-1 आदेश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज जूडि/एफटीसी प्रथम श्रेय कुमार वर्मा, स्थायी लोक अदालत के सदस्य जयशंकर प्रसाद मिश्र, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल अश्वनी कुमार मिश्र समेत जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.