परगट सिंह को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, राजा वड़िंग की जगह संभालेंगे अध्यक्ष पद
Pargat Singh Punjab Congress: कांग्रेस ने जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान संभालेंगे।
राजा वड़िंग ने 2 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस ने बताया कि चुनाव से जुड़ी अलग-अलग कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष, चेयरपर्सन और को-चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे।
कौन हैं Pargat Singh?
परगट सिंह ने 2012 में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के टिकट पर जालंधर कैंट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा। 2016 में अकाली दल से निलंबन के बाद वह आवाज-ए-पंजाब फ्रंट से जुड़े और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 और 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जालंधर कैंट से जीत दर्ज की।
सितंबर 2021 में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा मामले और NRI मामलों जैसे विभाग रहे।
तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व
राजनीति से पहले Pargat Singh Punjab Congress हॉकी खिलाड़ी के तौर पर पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 1988 सियोल, 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बार्सिलोना और अटलांटा में वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे। अटलांटा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में वह भारत के ध्वजवाहक भी थे।
Also Read: आराधना मिश्रा बनीं UP Congress की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

