‘किंग’ में सुहाना खान का होगा स्पेशल डांस नंबर, शाहरुख की फिल्म को लेकर नई चर्चा

Bollywood News: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। अब फिल्म में सुहाना के स्पेशल डांस नंबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया समजी फिल्म के एक गाने पर काम कर रहे हैं।

पीयूष भगत ने सोशल मीडिया पर ‘किंग’ से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जाहिर किया और शाहरुख खान के साथ काम करने को खास अनुभव बताया।

हालांकि, सुहाना के डांस नंबर और गाने के फिल्मांकन को लेकर मेकर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Suhana Khan

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी सचिन-जिगर संभाल रहे हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर इसके बैकग्राउंड स्कोर और मुख्य थीम पर काम कर रहे हैं।

‘किंग’ से थिएटर में डेब्यू करेंगी सुहाना

‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

सुहाना ने 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अभिनय की शुरुआत की थी। ‘किंग’ उनके करियर की पहली बड़ी थिएट्रिकल फिल्म होगी।

ऐसे में फिल्म में उनके किरदार और संभावित डांस नंबर को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट और गाने से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Also Read: ‘मुझे हथकड़ी पहनाई तो पिता रो रहे थे’, संजय दत्त ने जेल के मुश्किल दिनों को किया याद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.