यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

IAS and PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा फेरबदल किया। शासन ने 15 IAS अधिकारियों के अलावा 23 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 11 अपर जिलाधिकारी (ADM), दो कुलसचिव, दो उपनिदेशक और एक मुख्य विकास अधिकारी (CDO) समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। अचानक हुए इन तबादलों से संबंधित विभागों में हलचल मच गई है।

राकेश कुमार सिंह को आवास एवं विकास परिषद में जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में अपर आयुक्त बनाया गया है। नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ और डॉ. चंद्र भूषण को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा बनाया गया है। ध्रुव खाडिया को मऊ और नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।

श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज और अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। माला श्रीवास्तव को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म और डॉ. उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।

श्रीमती जे. रीभा को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अर्चना गहरवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव और श्रीमती रीना सिंह को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।

11 ADM समेत कई PCS अधिकारियों की नई तैनाती

तबादला सूची के अनुसार, चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया है। ज्ञानेन्द्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर और श्रीमती लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश कुमार को मेरठ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर बनाया गया है। अर्पित गुप्ता को बांदा स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव और विजय शंकर को कुशीनगर स्थित महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।

अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त, बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव और शिवानी सिंह को जालौन में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) बनाया गया है। श्रीमती किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है।

प्रतापगढ़, लखनऊ और मेरठ में भी बदले अधिकारी

प्रेम चन्द्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ और रामजी मिश्रा को इसी पद पर लखनऊ में तैनाती मिली है। राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद बनाया गया है।

बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी नियुक्त किया गया है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह और अमित कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में तैनाती दी गई है।

संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़; गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर; नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ और आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ बनाया गया है। मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.