गोंडा में 25 दरोगाओं का बड़ा फेरबदल, बदले गए कई चौकी प्रभारी, देखें पूरी सूची
Gonda News: गोंडा में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने गुरुवार को 25 उप निरीक्षकों यानी दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस दौरान कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची के मुताबिक मिश्रौलिया चौकी प्रभारी योगेश यादव को धानेपुर थाना भेजा गया है। उत्कर्ष नवीन को कोतवाली देहात से मिश्रौलिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। कामेश्वर रावत को जानकीनगर चौकी प्रभारी से छपिया थाना भेजा गया है।
अविनाश कुमार विद्यार्थी को इटियाथोक से जानकीनगर चौकी प्रभारी, रोहित रणधीर को बालपुर चौकी से मोतीगंज थाना और राजीव कनौजिया को पहाड़ापुर चौकी से मोतीगंज थाना भेजा गया है। संजीव सिंह को सरयूघाट चौकी से पहाड़ापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इन दरोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी
अमरजीत सोनकर को कौड़िया थाना से सरयूघाट चौकी प्रभारी, अखिलेश कुमार मौर्या को आर्यनगर चौकी से जिगिना चौकी प्रभारी और अमन कनौजिया को परसपुर थाना से आर्यनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। सहदेव दूबे को पसका चौकी से खोड़ारे थाना भेजा गया है।
राहुल प्रकाश को कोतवाली नगर से पसका चौकी प्रभारी, अजय कुमार यादव को जिगिना चौकी से करनलगंज थाना, दीरपाल सिंह को दत्तौली चौकी से बालपुर चौकी प्रभारी और अवधेश कुमार पाल को वजीरगंज से दत्तौली चौकी प्रभारी बनाया गया है।
शिवकुमार यादव को हथियागढ़ चौकी से मोतीगंज थाना और अमित कुमार गुप्ता को परसपुर थाना से हथियागढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। मयंक वर्मा को गौरा चौकी से कोतवाली नगर थाना और प्रवीण सिंह को वजीरगंज थाना से गौरा चौकी प्रभारी भेजा गया है। विनोद कुमार वर्नवाल को मनकापुर से इटियाथोक थाना भेजा गया है।
तीन दरोगा पुलिस लाइन भेजे गए
दरोगा दूधनाथ चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक उमरीबेगमगंज की जिम्मेदारी दी गई है। रविन्द्र प्रसाद को उमरीबेगमगंज से खरगूपुर थाना भेजा गया है।
वहीं कपिलदेव चौरसिया को इटियाथोक से पुलिस लाइन, कौशल किशोर सिंह को परसपुर से पुलिस लाइन और सत्यनारायण यादव को खरगूपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसपी अभिषेक झा के इस फेरबदल में थानों के साथ कई चौकियों के प्रभार भी बदले गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव का उद्देश्य जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त करना बताया गया है।
Also Read: बरेली में पत्नी के सिर पर ईंट मारकर हत्या, बेटी लेकर भागा पति, दो बेटे भी लापता

