लखनऊ आ रही वंदे भारत से टकराई गाय, अगला हिस्सा टूटा, आधे घंटे रुकी ट्रेन

Lucknow Vande Bharat Accident News: देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। बीकेटी इलाके में नंदना क्रॉसिंग के पास अचानक एक गाय रेलवे ट्रैक पर आ गई और ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा और उसका एक हिस्सा टूट गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक दिया। हादसा करीब दो बजे हुआ। ट्रेन के रुकने की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई।

रेलवे टीम ने ट्रैक से हटाई गाय

रेलवे कर्मचारियों ने सबसे पहले ट्रैक से गाय को हटाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही ट्रैक की जांच और सफाई भी की गई, ताकि ट्रेन का संचालन दोबारा सुरक्षित तरीके से शुरू किया जा सके।

रेलवे कर्मचारी ट्रैक को जल्द साफ कर सेवा सामान्य करने में जुटे रहे। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन करीब आधे घंटे तक मौके पर रुकी रही।

2:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई ट्रेन

ट्रैक की सफाई और जांच पूरी होने के बाद वंदे भारत को आगे रवाना किया गया। ट्रेन करीब 2:30 बजे बीकेटी से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस तरह करीब आधे घंटे बाद ट्रेन सेवा सामान्य हो सकी।

Also Read: वोट चोरी के आरोपों को 42 पूर्व जजों ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.