हवा में इंडिगो फ्लाइट के अंदर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Fire: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार, 11 अक्टूबर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान एक यात्री के पावर बैंक (Power Bank) से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। स्थिति को देखते हुए विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है।

यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E-6115 में हुई, जो दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, पावर बैंक विमान के ऊपर सामान रखने वाले केबिन में रखा था। उससे धुआं निकलने के बाद केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति संभाली।

क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई आग

IndiGo के बयान के अनुसार, यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की सूचना मिलने पर पायलटों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया। केबिन क्रू ने आग पर काबू पाया और विमान को सुरक्षित उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ यात्री आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

यात्रियों को चेन्नई भेजने के लिए दूसरा विमान

इंडिगो ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरलाइन ने आगे की यात्रा पूरी कराने के लिए चेन्नई जाने वाले यात्रियों के वास्ते वैकल्पिक विमान की व्यवस्था भी की।

इस घटना (IndiGo Flight Fire) के बाद विमान में पावर बैंक और लिथियम बैटरी वाले उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। फिलहाल उपलब्ध रिपोर्टों में आग लगने की तकनीकी वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read: ‘कोई बॉन्ड साइन नहीं किया, फिर सड़कों पर उतरेंगे’, दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.