पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बारूदी सुरंग विस्फोट में 4 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार पाकिस्तानी आतंकवादियों की बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से मौत हो गई। यह घटना केजी सेक्टर में हुई, जहां आतंकवादी भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर मुहम्मद फैजान भी शामिल बताया गया है।

लश्कर कमांडर समेत चार आतंकियों की मौत

जानकारी के मुताबिक, नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में आने से चारों आतंकवादी मारे गए।

मृत आतंकियों की पहचान मुहम्मद फैजान, मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद वकास और मुहम्मद आसिम के रूप में हुई है। इनमें मुहम्मद फैजान को लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर बताया गया है।

PoJK के रहने वाले थे सभी आतंकी

बताया गया है कि चारों आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के पुंछ जिले की हजीरा तहसील के निवासी थे। उनके गांव मंडला और मदारपुर बताए गए हैं।

घटना पुंछ के केजी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हुई। आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ और चारों की मौत हो गई।

Also Read: INDIA ब्लॉक के मार्च में दिखा राहुल गांधी का ‘बैटमैन’ अवतार, खड़गे को भी पहनाया मास्क 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.