लखनऊ में ANTF-पुलिस का बड़ा एक्शन, 6.4 किलो मॉर्फीन और पिस्टल समेत दो गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिपतमऊ और अंधे की चौकी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान 6.400 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे मॉर्फीन बताया गया है। इसके अलावा पिस्टल, जिंदा कारतूस, नकदी, वाहन और मोबाइल फोन भी मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जुहेल और अमजद के रूप में हुई है। दोनों बाराबंकी जिले के थाना कुर्सी क्षेत्र के टिकैटगंज के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष है।

पिस्टल, कारतूस और नकदी भी बरामद

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के पास से बरामद सामान में शामिल हैं:

  • 6.400 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ, जिसे मॉर्फीन बताया गया है
  • .32 बोर की पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस
  • ₹16,170 नकद
  • एक स्कूटी और हुंडई वेन्यू कार
  • 6 मोबाइल फोन
  • बड़ी मात्रा में केमिकल और अन्य सामग्री

दोनों आरोपियों से पूछताछ

यह कार्रवाई ANTF लखनऊ टीम और थाना दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामग्री को लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: लखनऊ: कारोबारी की मौत से खुली मॉडलिंग की आड़ की कहानी, फ्लैट से मिले उत्तेजना बढ़ाने वाले डिवाइस और…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.