Ranji Trophy: हर्षल पटेल ने 17 मैच पहले ही कर दिया वो काम, जिसमें रवि शास्त्री को लगे 93 मैच
Sports News: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में गुजरात के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ हर्षल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया।
गुजरात और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले में हर्षल पटेल ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान को आउट करके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 250वां विकेट हासिल किया। सनत ने 48 गेंदों का सामना करते हुए आठ रन बनाए।
हर्षल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 76वें मैच की 133वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली के बल्लेबाज यश ढुल को भी आउट किया। यश 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे और हर्षल का 251वां शिकार बने।
रवि शास्त्री को छोड़ा पीछे
हर्षल पटेल ने 76 फर्स्ट क्लास मैचों में गुजरात, हरियाणा और नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए 250 विकेट पूरे किए।
वहीं, रवि शास्त्री ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 93 मैचों की 145 पारियों में 250 विकेट हासिल किए थे।
रवि शास्त्री ने भारत, रेस्ट ऑफ इंडिया और वेस्ट जोन के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था।
हर्षल ने उनसे कम मैचों में 250 विकेट का आंकड़ा छूकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
Also Read: Ranji Trophy 2026: मोहम्मद शमी रणजी मैच से भी बाहर, बंगाल की प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह

