हेल्थ सप्लीमेंट खा रहे हैं तो सावधान! इन 2 कंपनियों की जांच में मिलीं बड़ी खामियां, लाइसेंस होगा रद्द!

UPFSDA Action: हेल्थ सप्लीमेंट के नाम पर बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर उत्तर प्रदेश में सवाल उठे हैं। यूपी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में कानपुर की KSB Life Cares और ग्रेटर नोएडा की Urmilife Science में कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद विभाग ने दोनों फर्मों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।

जांच के दौरान बैच निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड, कच्चे माल के गुणवत्ता प्रमाणपत्र और तैयार उत्पादों की जांच रिपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं मिले।

बिना गुणवत्ता रिपोर्ट के उत्पाद देने का मामला

विभाग के मुताबिक, फर्मों के पास बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड, सामग्री के सर्टिफिकेट ऑफ एनालिसिस (COA), तैयार उत्पादों की टेस्ट रिपोर्ट और बैच रिलीज से जुड़े दस्तावेज नहीं थे। यह भी सामने आया कि उत्पादों को जरूरी NABL-मान्यता प्राप्त लैब की रिपोर्ट के बिना री-लेबलिंग करने वाली इकाइयों को दिया गया।

उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे

UPFSDA की टीमों ने संदिग्ध सामग्री और उत्पादों को जब्त कर नमूने लैब में भेजे हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई है, इसे लाइसेंस रद्द होने का अंतिम आदेश नहीं माना जाना चाहिए।

Also Read: चलते समय पैरों में दर्द को न समझें यूरिक एसिड का संकेत, इन लक्षणों पर दें ध्यान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.