Gonda News: यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में घोटाले के आरोपी फूल मोहम्मद की 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Gonda News: उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की गोंडा शाखा में हुए बहुचर्चित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले में पुलिस और प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा है। मामले के आरोपी फूल मोहम्मद द्वारा अवैध एवं आपराधिक कृत्य से अर्जित की गई लगभग 1.08 करोड़ रुपये अनुमानित मूल्य की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे के तहत अमल में लाई गई है।
उल्लेखनीय है कि स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में फर्जीवाड़े, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, ऋण वितरण में भारी अनियमितताओं और आपराधिक साजिश के तहत बैंक धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया था। बैंक की आंतरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में विभिन्न खातों से करीब 21.47 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के दुर्विनियोग की पुष्टि हुई थी।
अदालत के निर्देश पर हुई जब्तीकरण की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों की जब्तीकरण/कुर्की के लिए न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 13 अगस्त 2026 को कुर्की के आदेश जारी किए थे, जिसके अनुपालन में प्रशासन ने संपत्तियों को कब्जे में लिया।
कुर्क की गई प्रमुख संपत्तियों का ब्योरा
ग्राम गिर्द गोंडा ग्रामीण: गाटा संख्या 729 (क्षेत्रफल 0.1130 हेक्टेयर)– अनुमानित कीमत 54.01 लाख रुपये।
खिराभा सदर गोंडा: गाटा संख्या 82 मि. (क्षेत्रफल 0.3710 हेक्टेयर)– अनुमानित कीमत 18.42 लाख रुपये।
खिराभा सदर गोंडा: गाटा संख्या 469 (क्षेत्रफल 0.7890 हेक्टेयर)– अनुमानित कीमत 28.33 लाख रुपये (दान विलेख से जुड़ी संपत्ति सहित)।
लक्ष्मनपुर जाट: गाटा संख्या 477 (क्षेत्रफल 0.1090 हेक्टेयर)– अनुमानित कीमत 3.27 लाख रुपये।
Also Read: बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

