बरेली जिला अस्पताल में सुरक्षा पर उठे सवाल, तीमारदार के हाथ से मोबाइल और पर्स छीनकर भाग निकला चोर
Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल के महिला वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है। रात होते ही यहां चोर-उचक्कों और संदिग्धों का बेखौफ आवागमन शुरू हो जाता है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ताजा मामला बुधवार रात का है, जब एक उचक्का तीमारदार के ठीक सामने से उसका मोबाइल फोन और पर्स झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य तीमारदारों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन अस्पताल परिसर में फैले अंधेरे का फायदा उठाकर चोर आसानी से भाग निकलने में कामयाब रहा।
सीबीगंज की रहने वाली पीड़िता यासमीन ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह इस समय जिला अस्पताल में अपनी बेटी का उपचार करा रही हैं। बुधवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति अचानक वार्ड के अंदर आया और उनकी बेटी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा।
पीड़िता के मुताबिक, इससे ठीक पहले वही संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल के हृदय विभाग (कार्डियोलॉजी) के फीमेल वार्ड में भी दाखिल हुआ था, लेकिन वहां मौजूद सतर्क तीमारदारों ने उसे पहचानकर मौके से खदेड़ दिया था। वहां से भागने के बाद उसने महिला वार्ड को अपना निशाना बनाया।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: गाजियाबाद के अस्पताल की इमारत में चल रहा था अवैध पटाखों का खेल, पुलिस की छापेमारी में खुली पोल

