लखनऊ में सर्टिफिकेट के लिए बवाल, BJP पार्षद और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
Lucknow BJP Councillor Ramu Kannaujia Viral Video: लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वार्ड के बीजेपी पार्षद रामू कन्नौजिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूटी सवार युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पार्षद का एक साथी भी युवक को मोटे तार से पीटता नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पार्षद के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पार्षद पक्ष की ओर से अलग दावा किया गया है।
प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पार्षद पक्ष के मुताबिक, युवक आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचा था। उसके कथित आधार कार्ड में दो निवास स्थान दर्ज होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे। इसी बात को लेकर युवक नाराज हो गया और अपनी पत्नी के साथ कार्यालय में मौजूद महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।
दावे के अनुसार, जब पार्षद (Ramu Kannaujia) ने इसका कारण पूछा तो युवक उनसे भी उलझ गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने लगा। पार्षद पक्ष का यह भी आरोप है कि युवक ने उन पर गलत आरोप लगाने के लिए अपने सिर पर कई बार ईंट मारी।
वायरल वीडियो को बताया आधा-अधूरा
पार्षद पक्ष ने वायरल वीडियो को आधा-अधूरा और भ्रामक बताते हुए कहा है कि इसके जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। बताया गया है कि शिकायत देने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
फिलहाल वायरल वीडियो (Lucknow BJP Councillor Ramu Kannaujia Viral Video) में दिख रहे घटनाक्रम और दोनों पक्षों के दावों को लेकर मामला चर्चा में है। पार्षद रामू कन्नौजिया पहले भी विवादों में रह चुके हैं।
देखें वीडियो…
Also Read: लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर योगी का एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 2 की नौकरी गई, रामकी पर 15 लाख जुर्माना

