दिल्ली के तुगलकाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 की दर्दनाक मौत
Delhi Fire News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग का बड़ा हादसा सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही Delhi Fire Service (DFS) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। कई घंटों तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस और फायर विभाग के मुताबिक आग शुक्रवार सुबह तड़के लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं।
रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आग की चपेट में आने से तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
आग के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और फायर विभाग की टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में आग की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में तुगलकाबाद का यह हादसा एक बार फिर राजधानी में फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
Also Read: Manipur में फिर भड़की हिंसा, 28 दिन बाद 6 नागा लोगों के शव मिलने से मचा बवाल

