Siddharthnagar News: पूर्व पीएम अटल की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Siddharthnagar News: उतर प्रदेश जनपद सिद्धार्थनगर में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का प्रतीक रहा है। उनके विचार और आदर्श आज भी देश एवं समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्शों पर चलकर ही संगठन और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

पूर्व पीएम अटल की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा पांडे, लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, अरविंद पांडे, अजय उपाध्याय, अनुराग श्रीवास्तव, रमेश मणि, मनोज लोधी, सोनू श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र पांडेय, अजय श्रीवास्तव, विक्की रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से मची हलचल, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त घटी, भारत पर भी बढ़ा दबाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.