धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा माँगने भारत लौट रहे हैं अभिजीत दीपके, 6 जून को दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
Sandesh Wahak Digital Desk: इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी कॉकरोच जनता पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बड़ा ऐलान किया है। अभिजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वह जल्द ही भारत लौट रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सड़क पर उतरेंगे।
लौटकर आ रहा हूँ, अरेस्ट की आशंका के बावजूद नहीं रुकूंगा
वीडियो में अभिजीत ने कहा, मैं सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा माँगने भारत वापस आ रहा हूँ। पेपर लीक की वजह से कई बच्चों ने सुसाइड किया, लाखों विद्यार्थियों की मेहनत बर्बाद हुई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि परिवार और दोस्तों को डर है कि एयरपोर्ट से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिर भी वह पीछे नहीं हटेंगे।
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे
इसके लिए उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अपने सभी फॉलोअर्स से एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है,
उन्होंने कहा कि… pic.twitter.com/jMRDQJRGt6
— Nation27 (@Nation27Digital) June 1, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की माँग
अभिजीत ने कहा कि सरकार पर लाखों छात्रों के करियर के साथ मज़ाक का आरोप लगाते हुए अब वक्त आ गया है कि सब एकजुट हों। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से संविधान के दायरे में रहकर आवाज उठाने की अपील की। उनका कहना है, 6 जून को सुबह मैं दिल्ली पहुँच रहा हूँ। सभी समर्थक एयरपोर्ट पर मुझसे मिलें, फिर हम संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेंगे।
Also Read: West Bengal Politics: ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड

